Localnews

Lakhimpur Kheri: मायके जाने की जिद पर पत्नी की नाक काटी, गुस्साई सास ने दामाद की बहन से लिया 'बदला' 13-Jul-2026

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मायके जाने की जिद पर पत्नी का पति से विवाद हो गया। इस दौरान पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट दी। इससे गुस्साई सास ने दामाद की बहन की नाक काटकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा में मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दांतों से उसकी नाक काट दी, जिससे पत्नी लहूलुहान हो गई। सूचना पर पहुंची विवाहिता की मां ने दामाद की बहन की नाक काटकर घायल कर दिया। गांव ढखेरवा निवासी श्रवण कुमार कश्यप की पत्नी प्रीती कश्यप के अनुसार, वह अपनी चचेरी बहन की रविवार को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए मायके जाना चाहती थीं। इसी बात पर पति से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने उसकी पिटाई की और दांतों से उसकी नाक काटकर घायल कर दिया।